प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार-Hindi Suvichar
प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार-Hindi Suvichar
![]() |
| प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार-Hindi Suvichar |
नमस्कार मित्रो, आज हम आपके लिए कुछ अच्छे प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार लेकर आए है जो आपके लिए काफी प्रेरणादायी साबित हो सकते है। आज के दिनों में हर कोई व्यक्ति अपने जीवन मे आगे बढ़ना चाहता है लेकिन उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा नही मिलती। ऐसे में हमारा यह प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार एक छोटासा प्रयास है उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। तो चलिए शुरुआत करते है आज के हमारे लेख की प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार
प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार हिंदी में
1- अगर आपके सपनों में जान है तो आपके लिए मंजिल आसान है।
2- सुबह के समय का ध्यान आपको पूरे दिन सकारात्मक बनाने में लाभदायक होता है।
3- खाली हाथ आए थे और खाली हाथ जाएंगे यह बोलने के वजाय यह बोलो की बिना नाम के आए थे अब नाम बनाकर जाएंगे।
4- मुश्किलों के पहाड़ को चीरकर आगे बढ़ने वाला व्यक्ति ही आसमान की ऊंचाई को छू सकता है।
5- यदि आप सही हो तो आपको किसी से भी डरने की जरूरत नही है, लेकिन यदि आप गलत हो तो आपको किसी को भी डराने का कोई हक नही है।
6- डर के समंदर में छलांग लगाने का मतलब है डर को पराजित करने यानी के डर पर विजय प्राप्त करना।
7- कभी भी किसी इंसान को छोटा मत समझो, क्योंकि कभी कभी एक प्यादा भी शतरंज की बाजी पलट देता है।
8- नौकरी वही करते है जिन्हें तरक्की की भूख नही होती और व्यवसाय वही करते है जिन्हें तरक्की की लत होती है।
9- यदि आपके अंदर हार जाने का डर है तो यकीनन आप कभी भी जीत नही पाओगे।
10- अक्सर इंसान तब हार मान लेता है जब वह सफलता के बहुत करीब होता है, इसीलिए जब तक सफलता ना मिले तब तक हार ना माने।
11- जितने का मतलब पूछना है तो उससे पूछो जो सौ बार हारकर भी जितने के लिए वापस खड़ा होता है।
12- यदि कोई व्यक्ति हार को स्वीकार नही कर सकता तो यकीनन वह जीत का हकदार भी नही हो सकता।
13- अपनी अच्छाई का सबूत किसी को भी मत दो क्योंकि लोग अच्छाई में भी बुराई ढूंढने की कोशिश करते है।
14- बुराई चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, वह अच्छाई के सामने हमेशा छोटी ही रहती है।
15- अगर किसीसे अपनी बात मनवानी हो तो सबसे पहले उसकी बातों को सही बोल कर अपनी बात करो।
16- कभी कभी सौ विचारों से बना एक सुविचार भी जिंदगी बदल सकता है।
17- मुश्किल कुछ भी नही होता इस दुनिया मे, बस अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना पड़ता है।
18- जिस व्यक्ति के जीवन मे कोई लक्ष्य ना हो उस व्यक्ति का जीवन व्यर्थ हो जाता है।
19- यदि कोई व्यक्ति बार बार हार जाता है तो इसका मतलब वह सफलता के और करीब होता जाता है इसीलिए हारना बुरी बात नही है, बल्कि हारना भी कई बार जितने से कई गुना अच्छा होता है।
20- जो व्यक्ति खुद से ज्यादा भरोसा दुसरों पर करता अक्सर उस व्यक्ति के हाथों में निराशा के अलावा और कुछ नही आता, लेकिन जो व्यक्ति खुद पर भरोसा करता है अक्सर उनके सामने किस्मत भी घुटने टेक देती है।
21- जिंदगी में कभी कभी टेड़ा बनकर जीना भी अच्छा होता है, क्योंकि यहां पर सीधे कील को सबसे पहले ठोक दिया जाता है और टेढ़े को छोड़ दिया जाता है।
22- किस्मत पर भरोसा करने वाले व्यक्ति को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना खुद पर भरोसा करने वाले और मेहनत करनेवाले व्यक्ति छोड़ देते है।
23- घड़ी में चलने वाले वो तीन कांटे वे आपके जीवन मे आपको बार बार चुभेंगे। यदि आपने उन तीन कांटो के साथ चलने का निश्चय किया तो वे तीन कांटे भी आपके रफ्तार के सामने सर झुकाए खड़े हो जाएंगे।
24- एक बात जो आपको असफलता की ओर लेकर जाती है वह है "आज नही कल से पक्का करेंगे"। लेकिन कल कभी नही आता इसीलिए जो है आज अभी से शुरु करें।
25- कुछ लोग ऐसे होते है जो बड़ा बड़ा सोचते है कि मैं ऐसा करूंगा वैसा करूंगा लेकिन जब करने की बारी आती है तब यही लोग कहते की कल से करूंगा लेकिन इन लोगों का कल कभी नही आता जिसके चलते वे लोग जहाँ है वही पर रह जाते है।
26- सफलता का असली मतलब पैसा नही बल्कि आपके माथे का पसीना है जिसे आपने दिन रात एक करके बहाया है।
27- किस्मत से कह देना दोस्त, खेल तो अच्छा खेला है लेकिन बंदा गलत चुन लिया उसने। अब किस्मत की नही आपकी बारी है। उठो जागो और आगे बढ़ो और तब तक ना रुको जब तक किस्मत आपके सामने घुटने न टेक दे।
28- आपकी किस्मत का फैसला करनेवाला ऊपरवाला नही होता बल्कि आप खुद होते हो। जैसे सोचोगे वैसा ही पाओगे, इसीलिए बड़ा सोचो और बड़ा बनने के लिए तैयार हो जाओ।
29- कभी कभी एक गलती की सजा जिंदगी भर के लिए भुगतनी पडती है इसीलिए गलतियों को नजरअंदाज मत करो, गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो।
30- अपनी जिंदगी के फैसले करने का अधिकार किसी को भी मत दो क्योंकि जिंदगी आपकी है तो फैसला भी आपका ही होना चाहिए।
दोस्तो, प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार यह था आज का हमारा प्रेरणादायक सर्वश्रेष्ठ लेख। यदि आपके पास भी प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार है तो आप टिप्पणी बॉक्स में बता सकते है जिससे दूसरों को प्रेरणा मिल सके। और आपको हमारे प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार कैसे लगे यह टिप्पणी करके हमे जरूर बताए ताकि हम आपके लिए ऐसे ही नए नए प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार लेकर आते रहे और आपको प्रोत्साहित करते रहे।
दोस्तों, अगर आपने अभी तक हमारे ब्लॉग हेल्थी नोटबुक को फॉलो नही किया है तो जल्दी कर ले ताकि आपको हमारे ब्लॉग पर आनेवाले हर एक नए आर्टिकल तथा प्रेरणादायक सुविचार जैसे लेख पढ़ने मिल सके। फॉलो करने के लिए ब्लॉग के अंतिम जगह पर जाकर अपना ईमेल पता और नाम डालकर सब्सक्राइब बटन दबाए। यह सदस्यता बिल्कुल मुफ्त है इसके कोई भी चार्ज नही है। हमारा यह लेख पढ़ने के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद करते है।

Comments
Post a Comment