जीवन के अच्छे विचार | प्रेरणादायक सुविचार
जीवन के अच्छे विचार
नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है हमारे ब्लॉग हेल्थी नोटबुक में। दोस्तों आज हम आप सब के लिए कुछ जीवन के अच्छे विचार लेकर आए है जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। जीवन के अच्छे विचार से आपका जीवन अच्छा और सफल बनता है। जीवन के अच्छे विचार आपको सफलता पूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करते है। कुछ लोग कहते है कि जीवन जीना आसान नही होता लेकिन वे लोग शायद यह नही जानते कि जीवन मे संघर्ष भी होता है जिसके बाद जीवन एक जन्नत बन जाता है। चलिए शुरुआत करते है आज के जीवन के अच्छे विचार।जीवन के अच्छे विचार हिंदी में
![]() |
जीवन के अच्छे विचार |
2- आप जब भी हंसते है वही आपके जीवन का सबसे हसीन पल होता है।
3- जिंदगी गुजारनी है तो मुस्कुराकर गुजारो क्योंकि आपके रोने से किसी को कोई फर्क नही पड़ेगा लेकिन आपके हंसने से जिंदगी में कुछ बदलाव जरूर आने लगेंगे।
4- किस्मत के भरोसे कभी मत बैठो, क्योंकि यह आपको उतना ही देगी जितना मेहनत करनेवाले छोड़ देते है।
5- जो व्यक्ति आपके जीवन मे परिवर्तन ला सकता है उस व्यक्ति को बाहर नही अपने अंदर ढूंढने की कोशिश करो।
6- किसी के कपड़े देखकर उसे कितनी इज्जत देनी है यह मत सोचो, क्योंकि ऐसा करने से दूसरों के नजरो में आपकी इज्ज़त कम होती है।
7- जब भी कोई व्यक्ति आपसे कह देता है कि आप यह नही कर पाओगे, तब अनजाने में वह व्यक्ति आपको वही काम पूरे जोश से करने के लिए मोटिवेट करता है।
8- अपनों से बात करते वक़्त शब्दो का ध्यान जरूर रखे, क्योंकि कुछ शब्द ऐसे होते है जो आपके रिश्तों में दरार खड़ी कर सकते है।
9- प्यार करने से पहले अपने पैरों पर खड़ा होना सीखो, क्योंकि प्यार से कुछ पलों को खास बनाया जा सकता है लेकिन प्यार से घर संसार नही चलाया जा सकता।
10- ज्यादातर दर्द देनेवाले अपने ही होते है इसीलिए अपनों थोड़ा संभलकर गैरो से थोड़ा बचकर रहने में ही समझदारी होती है।
11- किसी बुजुर्ग को कभी गलत साबित करने की कोशिश मत करो, क्योंकि आपसे ज्यादा बरसाते उन्होंने देखी है यानी के आपसे ज्यादा अनुभव उन्हें होता है।
12- यदि आप अपने माता पिता की इज्जत करोगे तो यकीनन दुनिया भी आपकी उतनी ही इज्जत करेगी।
13- बाहर से आया हुआ मोटिवेशन पल भर के लिए होता है लेकिन अंदर से जगा हुआ मोटिवेशन आपकी जिंदगी बदल देता है।
14- बेइज्जती का बदला लेना है तो बेइज्जत करने वालों को इज्जत देकर बात करो, यकीन मानिए वो खुद शर्मिंदगी महसूस करने लगेगा।
15- कोई इंसान आपकी तारीफ मुँह पर करे तो यह मत सोचना की वह अच्छा ही होगा, अक्सर लोग मुँह तारीफ और पीठ पीछे बुराई करते है।
16- सफल होने के लिए किस्मत की नही मेहनत की जरूरत होती है। मेहनत के महलों में ही पैसों की असली कीमत होती है।
17- विचार कितना ही घटिया क्यों न हो यदि आप उसे सकारात्मक तरीके से देखे तो वही विचार एक सुविचार बनकर सामने आएगा।
18- किसी को दोष देने से बेहतर है कि अपने कर्मो को दोष दिया जाए, क्योंकि जैसे आपके कर्म होंगे वैसे ही फल मिलेंगे।
19- सुबह उठने के बाद सकारात्मक सोच के साथ उठो, अगर सोच सकारात्मक होगी तो पूरा दिन सकारात्मक जाएगा।
20- आप जो भी करना चाहते हो उसे करने में पूरा जोर लगा दो, यदि विफल हुए तो तसल्ली और सीख मिलेगी और सफल हुए तो दूसरों के लिए मिसाल बनोगे।
21- जीत का असली मतलब हारने में छुपा होता है। जो हारने के बाद जितने के लिए फिर से खड़ा होता है वही असली विजेता कहलाता है।
22- ख्वाबों को हकीकत में बदलने में देर नही लगती, कोशिश करनेवालों की कभी भी हार नही होती।
23- किस्मत को दोष मत दो अगर सपने हमारे है तो मेहनत और प्रयास भी हमारे ही होने चाहिए।
24- कुछ लोग कहते है जिंदगी जीना आसान नही होता, यकीन मानो की वे सिर्फ इतना कहना चाहते है कि कोशिशें करने का साहस उनके अंदर नही होता।
25- शांत समंदर हमेशा गहरा होता है और जब उसमे तूफान आता है तो वह सारे शहर को डूबा देता है, ठीक उसी तरह आपके अंदर की ज्वाला को जागाओ और कुछ कर के दिखाओ और दुनिया के लिए एक मिसाल बन जाओ।
26- जब दुनिया आपसे यह कह दे कि अब बस हार मान लो तब अपने अंदर की उम्मीद की तरफ जरूर देखो जो कहती है एक बार और प्रयास कर लो।
27- जिंदगी में अगर मंजिल हासिल करनी है तो दूसरों की बताई हुई राहों पर नही बल्कि अपने बनाए हुए रास्तो पर चलना, यकीनन सफलता आपके कदमों में होगी।
28- मंजिल अगर बड़ी हो तो रास्ते बताए नही बनाए जाते है इसीलिए अपनी मंजिल का पता दुसरों से मत पूछो, अपने रास्ते खुद बनाओ ताकि दूसरा यह ना बोल पाए कि इसे रास्ता दिखानेवाला मैं ही था।
29- जीत और हार में सिर्फ एक ही फर्क होता है, हारोगे तो कुछ सीखोगे और अगर जीतोगे तो मिसाल बनोगे।
30- आपका डर ही आपके असफलता का सबसे बड़ा कारण होता है, यदि आप डर को भगा दे तो जिंदगी आपके लिए जन्नत से कम नही।
दोस्तों यह थे जीवन के अच्छे विचार। यदि आपको हमारे यह लेख जीवन के अच्छे विचार पसंद आए तो शेयर जरूर करे। और यदि आपके पास भी जीवन के अच्छे विचार है तो आप उन्हें यहां पर टिप्पणी के द्वारा साझा कर सकते है। हम आपके विचारों को हमारे लेख में जरूर लिखेंगे। जीवन के अच्छे विचार पढ़ने के लिए आप सभी का एक बार दिल से धन्यवाद देते है।
यदि आपने अभी तक हमारे हिंदी हेल्थी नोटबुक को फॉलो नही किया है तो कर लीजिए जिससे आप हमारे हेल्थी नोटबुक में आनेवाले हर नए लेख को सबसे पहले पढ़ सके। फॉलो करने के लिए ब्लॉग के अंतिम क्षेत्र में जाकर अपना ईमेल पता और नाम दर्ज कर और सब्सक्राइब बटन दबा दे जिससे आप हमारे ब्लॉग के सदस्य बन जाएंगे। आप हमारे ब्लॉग के अन्य लेख पढ़ सकते है जो कि आपके लिए काफी फायदेमंद होंगे।

Comments
Post a Comment