आँखों के नीचे गड्ढे का कारण और इलाज
आँखों के नीचे गड्ढे का कारण और इलाज
![]() |
| आँखों के नीचे गड्ढे का कारण और इलाज |
दोस्तो वैसे तो हर कोई व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है और इसी वजह से वह व्यक्ति बाजार में से कई तरह की केमिकल मिश्रित चीजों का इस्तेमाल करता है। लेकिन खूबसूरत दिखने के बजाय उसकी त्वचा और भी ज्यादा बेजान हो जाती है। और वह 20 साल की उम्र में ही 30 साल का दिखने लगता है। ठीक उसी तरह और भी कई तरह के कारण होते है जिसके चलते इंसान के चेहरे पर आँखों के नीचे गड्ढे आ जाते हैं। तो चलिए जान लेते है वह कारण क्या है।
आँखों के नीचे गड्ढे का कारण हिंदी में
- सामान्यतः बढ़ती उम्र के कारण आँखों के नीचे गड्ढे आना संभव होता है। लेकिन इसके अलावा और भी कारण होते है।
- आजकल की दुनिया में इंसान के पास परेशानियां बहुत ज्यादा हो गई है। वह हर वक़्त तनाव में रहता है जिसका असर उसके स्वास्थ्य तथा चेहरे पर पड़ता है और उसका स्वास्थ्य खराब होने के साथ आँखों के नीचे कालापन तथा गड्ढे आने लगते है।
- आजकल कई लोग अपना ज्यादातर समय मोबाइल तथा कंप्यूटर पर बिता रहे है। अधिकमात्रा में किसी भी चीज का इस्तेमाल स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर करता है। और उन्हीं चीजों की वजह से आँखों के नीचे गड्ढे आने लगते है।
- आँखों के नीचे गड्ढे आने का सबसे प्रमुख कारण होता है नींद की कमी। आज इंसान को फिट और तंदुरुस्त रहने के लिए जहाँ आठ घंटे की नींद लेना अनिवार्य होता है वही आज इंसान तनाव और काम की वजह से 3 से 4 घंटे की नींद लेता है। जिसका असर उसके स्वास्थ्य तथा आँखों पर होता है।
- आजकल भोजन करना इंसान के लिए एक काम के बराबर ही हुआ है। इंसान के पास पर्याप्त भोजन करने का समय नही रहा जिसका असर उसके स्वास्थ्य पर होता है। इन्ही कारणों की वजह से इंसान के आँखों के नीचे गड्ढे आते है।
- आँखों के नीचे गड्ढे आने का सबसे मुख्य कारण नशा होता है। यदि कोई व्यक्ति हद से ज्यादा नशा करता है तो उसके स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव पड़ने लगता है। नशे के कारण चेहरे में काफी मात्रा में परिवर्तन आते है जैसे कि, आँखों के नीचे गड्ढे आना, आँखों के नीचे काले घेरे आना तथा चेहरे पर पिम्पल आना।
- गर्भावस्था में महिलाओं के आँखों के नीचे गड्ढे और कालापन आना संभव होता है। क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में महिला काफी मात्रा में थकान महसूस करती है।
- इन सबके अलावा आँखों के नीचे गड्ढे आने का और एक मुख्य कारण होता है प्रदूषण। प्रदूषण के कारण इंसान का चेहरा खराब तो होता ही है लेकिन साथ मे स्वास्थ्य भी खराब होने लगता है।
- इंसान का मन बड़ा चलबिचल होता है। वह चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई तरह की कॉस्मेटिक्स चीजों का इस्तेमाल करता है जिनमे से कई चीजों में केमिकल पाया जाता है जिसका सीधा असर उसके चेहरे तथा त्वचा पर होता है।
अभी तक आपने हेल्थी नोटबुक को सब्सक्राइब नही किया है तो जल्दी करे यह मुफ्त है। सब्सक्राइब करने के बाद आप हमारे आनेवाले हर एक नए आर्टिकल को सबसे पहले पढ़ सकते है। सब्सक्राइब करने के लिए अपना नाम और ईमेल टाइप करके सब्सक्राइब बटन पर क्लिक करे। यदि आपको इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें पूछ सकते है। आँखों के नीचे गड्ढे का कारण इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Comments
Post a Comment