पिम्पल्स आने के कारण | Pimples Kyu Hote Hai
पिम्पल्स आने के कारण
![]() |
| पिम्पल्स आने के कारण |
नमस्कार दोस्तो, आप सब का स्वागत है हेल्थी नोटबुक में। दोस्तो वैसे तो हमने ब्यूटी टिप्स पर कई सारे आर्टिकल लिखे है और कई सारे आर्टिकल में पिम्पल को हटाने के बारे में बताया है। लेकिन आज हम बात करने वाले है पिम्पल्स आने के कारण के बारे में। दोस्तो कई लोग पिम्पल्स कैसे हटाए, पिम्पल्स हटाने के घरेलू नुस्खे, पिम्पल्स का इलाज इत्यादि ढूंढते रहते है। लेकिन इसके वजाय आप जान लीजिए कि आखिर पिम्पल्स आने के कारण क्या है।
यदि आपने पिम्पल्स आने के कारण को जान लिया तो आपको शायद किसी भी प्रकार के घरेलू नुस्खे ढूंढते रहने की जरूरत नही होगी। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने वाले है जिनको जानना आजकल की युवा पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। आजकल की युवा पीढ़ी को चेहरे पर पिम्पल्स की तथा आँखों के नीचे कालापन आने की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए आज हमने आपके लिए पिम्पल्स आने के कारण यह आर्टिकल लाया है।
जानिए पिम्पल्स आने के कारण हिंदी में
- चेहरे पर बार-बार पिम्पल्स आने का प्रमुख कारण होता है हमारा भोजन। यदि आप बाहरी जंक फूड का सेवन करते है तो जाहिर सी बात है कि आपके चेहरे पर पिम्पल्स बार बार आएंगे।
- यदि आप मार्केट में पाए जानेवाली कॉस्मेटिक्स चीजों का इस्तेमाल करते है जिनमे केमिकल पाया जाता है तो आपके चेहरे पर पिम्पल्स का आना संभव है।
- किसी भी तरह का नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो होता ही है लेकिन इसके साथ आपके चेहरे पर भी बहुत बुरा असर दिखाई देता है। इसीलिए किसी भी तरह का नशा करना भी पिम्पल्स आने के कारण होता है।
- चेहरे पर बार बार पिम्पल्स आने का कारण है प्रदूषण। यदि आप अपने चेहरे की ठीक से नही केअर करते तो आपके चेहरे का प्रदूषण धूल मिट्टी से बार बार सामना होगा जिसके चलते आपके चेहरे पर बार बार पिम्पल आने लगेंगे।
- आजकल ऑफिस में काम का लोड अधिकमात्रा में होने के कारण कई लोग चाय तथा कॉफ़ी का सेवन अधिकमात्रा में करते है जिसका असर आपके चेहरे पर पड़ता है और स्वास्थ्य पर भी। यदि आप चाय कॉफी का अधिकमात्रा में सेवन करते है तो आपके चेहरे पर पिम्पल्स तथा आँखो के नीचे डार्क सर्कल आना संभव है।
- कई बार हम लोग वही साबुन का उपयोग करते है जो घर के सभी सदस्य करते है। लेकिन ऐसे में उस साबुन का उपयोग करना बहुत ही घातक साबित होता है। अक्सर ऐसे साबुन पर कई तरह के कीटाणु पाए जाते है जिससे चेहरे पर पिम्पल्स आने की संभावना ज्यादा होती है।
- कई बार लोग अपने चेहरे पर आए हुए पिम्पल्स को अपने नाखूनों से फोड़ देते है। लेकिन वे लोग शायद इस बात से बेखबर होते है कि उनके नाखूनों से पिम्पल्स को फोड़ने पर उनके चेहरे पर पिम्पल के दाग वैसे के वैसे रह जाते है और चेहरा और खराब हो जाता है।
- नियमित रूप से भोजन ना करना भी पिम्पल्स आने के कारण होते है। यदि आप समय पर भोजन ना करे तथा भोजन करने का समय बार बार बदल दे तो आपके चेहरे पर पिम्पल्स आने की संभावना होती है।
दोस्तों यह थे पिम्पल्स आने के कारण यदि आप इनमें से कोई भी चीज नही करते तो आप खुद चेहरे में बदलाव महसूस करने लगेंगे। आपका स्वास्थ्य आपके हाथों में है, यदि आप चाहे तो किसी भी तरह की बीमारियों से दूर रह सकते है बस जरूरत है ध्यान रखने की। यदि आप खुद का अच्छे से ध्यान रखते है और पर्याप्त प्रोटीनयुक्त भोजन करते है तो आपका स्वास्थ्य निश्चित रूप से अच्छा ही रहेगा।
दोस्तों अभी तक अपने अगर हमारे ब्लॉग को फॉलो नही किया है तो अभी कर ले ताकि आपको हमारे ब्लॉग के आनेवाले हर एक जरुरी आर्टिकल की खबर सबसे पहले मिलती रहे। दोस्तो यदि आपको स्वास्थ्य से रिलेटेड कोई और परेशानी हो तो आप हमें टिप्पणी बॉक्स के जरिए बता सकते है। हम उस विषय पर आर्टिकल जरूर लिखेंगे और आपकी पूरी तरह से सहायता करेंगे। पिम्पल्स आने के कारण इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Comments
Post a Comment