त्वचा की देखभाल कैसे करें

त्वचा की देखभाल कैसे करें

त्वचा की देखभाल कैसे करें
नमस्कार मित्रों, आज हम बात करने वाले है गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें इस विषय के बारे में। दोस्तो हमारी त्वचा संवेदनशील होती है जिसपर मौसम के बदलाव का काफी मात्रा में असर पड़ता है। बारिश हो सर्दी हो या धूप हो अलग अलग मौसम के इस बदलाव के कारण हमारे त्वचा में भी कई तरह के बदलाव आने लगते है। इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें इस विषय पर आपको अच्छे से जानकारी देंगे जिससे आपको पता चले की गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें

दोस्तों वैसे देखा जाए तो बारिश हो या सर्दी हो या फिर गर्मी हो, हर कोई व्यक्ति अपनी तरफ से त्वचा को बचाने के लिए कई तरह के उपाय करता है। लेकिन बारिश ठंडी और धूप से बचने के लिए जो उपाय करते हो वह कितनी मात्रा में सही होता है शायद ही इसकी जानकारी आपको हो सकती हैं। देखा जाए तो ठंडी के मौसम में भी शहरों में धूप महसूस होती है। सबसे पहले जान लेते हैं कि धूप के मौसम में मानव शरीर की त्वचा पर क्या असर पड़ता है।

तेज धूप का असर

तेज धूप के कारण मानव शरीर की त्वचा में तथा उसके चेहरे पर काफी सारे परिवर्तन आने लगते हैं। तेज धूप कि वजह से त्वचा का रंग काला होना तथा चेहरे पर पिंपल आना डिहाईड्रेशन होना इस तरह के कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को तेज धूप में चक्कर आने की संभावना अधिक मात्रा में होती है। 

ज्यादातर ऐ.सी में काम करने वाले लोग तेज धूप का सामना करने में असमर्थ होते हैं। क्योंकि लगातार इसी में काम करने से उनकी त्वचा में काफी परिवर्तन आते हैं। और उनकी त्वचा तेज धूप का सामना नहीं कर पाती जिसके चलते उन्हें डिहाईड्रेशन की समस्या होती है।

गर्मी में कैसे करें त्वचा की देखभाल

  1. ज्यादातर गर्मी में बाहर चले हुए पदार्थों का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दें। जंक फूड खाना भजिया तथा ऐसे अन्य पदार्थ जिनमें तेल की मात्रा अधिक होती है उन्हे खाना बंद कर दें।
  2. गर्मी में त्वचा की देखभाल करने के लिए गर्मी में नींबू पानी तथा अन्य फलों के रस का सेवन करना शुरू कर दें इससे आपकी त्वचा अच्छी रहेगी।
  3. गर्मी के मौसम में जब भी आप बाहर निकले तब अपने चेहरे को स्कार्फ से या फिर रुमाल से अच्छे से कवर कर ले ताकि आपके चेहरे पर धूल मिट्टी जमा ना हो।
  4. गर्मी में त्वचा की देखभाल करने के लिए तेज धूप में सनग्लासेस पहनना ना भूले इससे आपकी आंखें सुरक्षित रहेगी तथा आपकी आंखों पर तेज धूप का ज्यादा असर नही होगा।
  5. दोस्तों कई लोग अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते है। लेकिन हम आपको बता दे कि आपको किसी भी प्रकार के दवाइयों का सेवन नही करना है क्योंकि कई बार दवाइयों का अधिकमात्रा में सेवन करने की वजह से त्वचा खराब हो सकती है।
  6. गर्मी के मौसम में शरीर मे पानी की कमी महसूस होती है। इसीलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नही होगी और आपकी त्वचा भी तरोजाता रहने में मदद होगी।
  7. गर्मी में त्वचा की देखभाल के लिए दिन में एक बार ककड़ी का सेवन जरूर करे। ककड़ी ठंडी होती है जो गर्मी के मौसम में खाने से राहत मिलती है तथा ककड़ी स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है।
  8. गर्मी के मौसम में दिन में कम से कम 4 से 5 बार अपना चेहरा साफ पानी से धो ले इससे थोड़ी राहत जरूर मिलती है। हो सके तो गर्मी के मौसम में चाय तथा कॉफी का सेवन कम मात्रा में करे। अगर ना पिए तो और भी अच्छा होगा।
  9. गर्मी के मौसम में कभी भी टाइट कपड़े ना पहने इसके वजाय आप थोड़े ढीले कपड़े पहन लें तो आपके लिए यह काफी अच्छा रहेगा।
  10. गर्मी के मौसम में लड़कियां अगर ज्यादा मेकअप ना करे तो बेहतर होगा क्योंकि गर्मी के मौसम में पसीना बहुत ज्यादा आता है और पसीने की वजह से मेकअप उतर जाता है। लेकिन यह मेकअप आपके चेहरे को खराब करता है तथा पिम्पल्स जैसी अन्य समस्याओं का कारण बनता है।
दोस्तो, गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें यह तो हमारा आज का आर्टिकल। यदि आपको गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें इस आर्टिकल से जुड़े कोई भी सवाल तथा सुझाव हो तो आप हमें ईमेल द्वारे बता सकते हैं, तथा टिप्पणी बॉक्स में टिप्पणी करके बता सकते हैं। दोस्तों यदि आप किसी अन्य विषय के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आप हमें बता सकते हैं, हम आपके लिए उस विषय पर पूरी जानकारी लेकर आएंगे। गर्मी में त्वचा की देखभाल कैसे करें इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

दोस्तों अभी तक आपने हमारे हिंदी हेल्थ नोटबुक को सब्सक्राइब नहीं किया है तो अभी कर ले ताकि आपको हमारे आने वाले हर एक नए आर्टिकल की खबर सबसे पहले मिलती रहे। और आप हमारे आर्टिकल्स को सबसे पहले पढ़ सकें। फॉलो करने के लिए हमारे ब्लॉग के नीचे जाकर अपना ईमेल एड्रेस तथा नाम डालकर सब्सक्राइब बटन पर क्लिक कर दें। इसके अलावा आप अपने स्क्रीन पर दिखाई गई लाल घंटी को दबाकर हमें फॉलो कर सकते हैं, यह सदस्यता बिल्कुल मुफ्त है।

Comments

Trending Post

आंखों के नीचे गड्ढे कैसे भरे | Home Remedies

जीवन के अच्छे विचार | प्रेरणादायक सुविचार

प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार-Hindi Suvichar