Home Remedies For Leg Pain

पैर दर्द के कारण और इलाज

पैर दर्द का कारण और इलाज
नमस्कार दोस्तो, आज हम बात करनेवाले है पैर दर्द के कारण और इलाज के बारे में।
दोस्तो पैर दर्द की समस्या हर किसी को होती है। खासकर पैर दर्द की समस्या बढ़ती उम्र के साथ बढ़ने लगती है। कुछ लोग नही जानते होंगे कि पैर दर्द के कारण क्या होते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में पैर दर्द के कारण और इलाज बताएंगे।

देखा जाए तो आजकल के युवा पीढ़ी हो या छोटे बच्चे हो या बुजुर्ग हो सब लोग पैर दर्द की समस्या से पीड़ित होते है। पैर दर्द के लिए कई लोग बार-बार पेन किलर की दवाई का सेवन करते है। लेकिन बार-बार दवाइयों के सेवन से स्वास्थ्य खराब भी होने लगता है, इसीलिए अधिकमात्रा में दवाइयों का सेवन बिल्कुल ना करे। आइए सबसे पहले पैर दर्द के कारण जान लेते है। और फिर कुछ ऐसे टिप्स आपको बताएंगे जिससे आपको पैर दर्द की समस्या बार-बार नही होगी।

जानिए पैर दर्द के कारण हिंदी में

  1. पैर दर्द के कारण में सबसे पहला प्रमुख कारण होता है विटामिन्स की कमी। कैल्शियम तथा अन्य विटामिन की कमी से पैरों में अक्सर दर्द होता है।
  2. यदि कोई व्यक्ति ऑफिस एवं दौड़ने के लिए एक ही जुते का उपयोग करता है तो ऐसे में पैर दर्द हो सकता है। क्योंकि ऑफिस एवं एक्सरसाइज के लिए अलग जूते का उपयोग करना होता है।
  3. ऊंची सैंडल पहनने के कारण भी पैरों में दर्द होने की संभावना होती है। ऊंची सैंडल के कारण कभी कभी पैरों में मोंच आना पैरों का मुड़ना इत्यादि समस्या आती है।
  4. भागते वक़्त कभी कभी पैर गलत तरीके से मुड़ जाता है और पैर में मोच आती है। और कई बार मोच असहनीय दर्द देती है। पैर में मोंच आने का इलाज हमने इसी आर्टिकल में बताया है।
  5. कई बार भागते समय या चलते समय पैर में मोंच आने के कारण पैरों की नसों में एक प्रकार की सूजन सी आती है और पैर का दर्द ज्यादा बढ़ने लगता है।


दोस्तों अब तक हमने आपको पैर दर्द के कारण बताए है। अब हम आपको पैर दर्द का इलाज बताएंगे जिससे आपके पैरों में दर्द कम हो जाएगा। हम जो उपाय आपको बताएंगे उसे ध्यानपूर्वक पढ़े ताकि आपको अच्छे से जानकारी मिले। तो चलिए जान लेते है पैर दर्द का घरेलू इलाज कौन-कौन से होते है

पैर दर्द का घरेलू इलाज - Home Remedies For Leg Pain

हल्दी का लेप
दोस्तो यदि आपके पैर में मोंच आई हो और दर्द असहनीय होता हो तो ऐसे में हल्दी का उपयोग करे। हल्दी का उपयोग कई तरह की समस्याओं में किया जाता है। इस नुस्खे के लिए कुछ सामग्री लगेगी। पैर की मोच के लिए हल्दी में नमक और गुनगुना नारियल तेल ले।

इन सबको एक साथ मिलाए और इसे थोड़ा सा ठंडा करें यानी के थोड़ा गर्म होने चाहिए। अब इस मिश्रण को उस जगह पर लगाए जहाँपर आपको मोंच आई हो। इस लेप को कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दे। इससे आपके पैर का दर्द कम हो जाएगा।

गुनगुना पानी
दोस्तों अगर आपके पैर में हल्का सा दर्द हो रहा है तो आप गुनगुने पानी मे अपने पैरों को रख दे। दर्द कम होने तक पैरों को पानी मे रहने दे। कुछ देर बाद आपको राहत मिलने लगेगी।

बर्फ का उपयोग
यदि दर्द ज्यादा हो और सूजन सा महसूस हो तो बर्फ से थोड़ा सेंक ले। बर्फ से सेंकने के बाद आपके पैरों में दर्द थोड़ा सा कम होने लगेगा। पैरों में दर्द हो रहा हो तो पैरों को जितना हो उतना आराम दे। ज्यादा ना चले और 2 से 3 दिन तक आपका पैर नार्मल होने लगेगा।

तेल मालिश
पैर में दर्द हो तो आप एक चम्मच तेल को थोडासा गर्म करें। और उसके बाद उस तेल से पैर की हल्के हाथों से मालिश करे। ऐसा करने से पैर के दर्द में राहत मिल जाएगी।

दोस्तो, अब तक हमने पैर दर्द के कारण जाना है और पैर दर्द का इलाज के बारे में जाना है। अब हम आपको पैर दर्द से जुड़ी कुछ बाते बताते है। इन्हें आप ध्यान से पढ़े ताकि आपको पैर दर्द की समस्या बार-बार ना हो। तो चलिए जान लेते है कि पैर दर्द बार-बार ना हो इसके लिए क्या करे।

पैर दर्द से बचने के लिए क्या करें

  • दोस्तो जैसा कि हमने आपसे कहा कि पैर दर्द विटामिन्स तथा कैल्शियम की कमी से ज्यादा होता है। इसलिए विटामिन युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करे।
  • सुबह की धूप में कम से कम 500 कदम जरूर चले। सुबह की धूप में विटामिन डी पाया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
  • कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए भीगे हुए चने का सेवन करे। तथा आप कच्चे अंडे को दूध में मिलाकर पी सकते है। दूध में मिलाया हुआ कच्चे अंडे में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।
  • प्रतिदिन कम से कम 20 से 25 मिनट तक व्यायाम एवं योगा करे जिससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जितना हो सके उतना कैल्शियम तथा विटामिन से भरा हुआ भोजन करे।


दोस्तों, पैर दर्द के कारण और इलाज यह था आज का हमारा आर्टिकल। यदि आपको पैर दर्द के कारण और इलाज इस आर्टिकल से जुड़े कोई सुझाव तथा सवाल हो तो आप हमें बता सकते है। हम आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे। पैर दर्द के कारण और इलाज इस लेख को पढ़ने के लिए सभी वाचकों का दिल से धन्यवाद करते है।

दोस्तो, यदि आपने हमारे हेल्थी नोटबुक को फॉलो नही किया है तो अभी कर ले। फॉलो करने के बाद आप हमारे ब्लॉग के हर नए आर्टिकल की खबर सबसे पहले प्राप्त कर सकते है। फॉलो करने के लिए ब्लॉग के नीचे जाकड ईमेल पता और नाम डालकर सब्सक्राइब बटन दबा दे। यह सदस्यता बिल्कुल मुफ्त है इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का मूल्य नही देना है।

Comments

Post a Comment

Trending Post

आंखों के नीचे गड्ढे कैसे भरे | Home Remedies

जीवन के अच्छे विचार | प्रेरणादायक सुविचार

प्रेरणादायक वाक्य सर्वश्रेष्ठ सुविचार-Hindi Suvichar