पार्टनर को कैसे मनाए
पार्टनर को कैसे मनाए
![]() |
| पार्टनर को कैसे मनाए |
नमस्कार दोस्तो आज हम आपको कुछ ऐसी बाते कहने वाले है जिसको जानना आपके लिए जरूरी हो सकता है। दोस्तो आज का हमारा विषय है पार्टनर को कैसे मनाए। दोस्तों कई बार रिलेशनशिप में कुछ दिक्कतें आती रहती है। कुछ आसानी से सुलझ जाती है लेकिन कुछ सुलझने का नाम नही लेती। ऐसे में ब्रेकअप का समय आता है, लेकिन हम कुछ भी नहीं कर पाते।
दोस्तों, आज के हमारे आर्टिकल पार्टनर को कैसे मनाए इस लेख में हम आपको कुछ बाते बताने वाले है। जिससे आप अपने पार्टनर को मनाने की एक आखरी कोशिश जरूर कर सकते है। यदि आपका पार्टनर मानने को ही तैयार नही है, तो समझ जाना वह आपके साथ सिर्फ और सिर्फ टाइम-पास कर रहा था या कर रही थी। तो ऐसे में उसे मनाना ठीक वैसा ही है जैसे शेर के जबड़े में से अपना हाथ निकालना।
दोस्तो आप हमारे ब्लॉग का एक आर्टिकल पढ़ सकते है जो कि ब्रेकअप होने के बाद खुद को कैसे संभाले उस विषय पर है। यदि आप उस आर्टिकल को पढ़ना चाहते है तो आगे ऑरेंज रंग में लिखे गए वाक्य पर क्लिक करे। ब्रेकअप होने के बाद क्या करना चाहिए? चलिए दोस्तो ज्यादा देर ना करते हुए शुरू करते है आज का आर्टिकल पार्टनर को कैसे मनाए। उससे पहले हम ब्रेकअप की वजह जान लेते है।
ब्रेकअप होने के कारण जानिए
- सबसे पहले नंबर पर आता है शक। यदि आपके पार्टनर को आप पर शक है कि आपका कही अफेयर चल रहा है तो ऐसे में ब्रेकअप होने की पूरी संभावना होती है।
- दूसरा कारण होता है दोस्तों के साथ मौज मस्ती से रहना। कई बार पार्टनर को पसंद नही होता कि आप उसके अलावा किसी और के साथ हँस खेलकर रहे।
- तीसरे कारण होता है सोशल मीडिया। यदि आप अधिकमात्रा मे ऑनलाइन रहते है, तो शक पैदा होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में ब्रेकअप होने की संभावना होती है।
- चौथा कारण होता है EGO। किसी बात के कारण कुछ छोटी मोटी नोकझोंक तो होती रहती है। लेकिन माफी कौन मांगे या मैं क्यों माफी मांगू इस बात से दूरियां बढ़ने लगती है। और नतीजा ब्रेकअप होने की संभावना बढ़ जाती है।
- पांचवा कारण होता है पसंद नापसंद। यदि आपके पार्टनर को आपकी कोई चीज पसंद नही होती तो उसे आपके अंदर बुराइयां दिखने लगती है। जिसके चलते वह आपसे दूरी बनाए रखता है। और ब्रेकअप की शुरुआत होने लगती है।
- छठवा कारण है टाइम पास। यदि वह आपसे सिर्फ टाइम पास करने के लिए प्यार का नाटक कर रहा है। या फिर आपको अपनी जरूरत के लिए इस्तेमाल कर रहा है, तो ऐसे में होनेवाला ब्रेकअप के कभी पैच अप नही होता। अगर हुआ भी तो कह नही सकते कि कितनी देर तक टिकेगा।
रूठे हए पार्टनर को कैसे मनाए
- यदि आपका ब्रेकअप हुआ है तो सबसे पहले ब्रेकअप होने की वजह जानिए। और यह सोचिए कि क्या ब्रेकअप की वजह सही है या गलत?
- पहले उसे अपनी पूरी बात कहने दीजिए और फिर आप अपना पक्ष रखे।
- यदि वजह गलत हो तो अपने पार्टनर से उस विषय पर बात करें। यदि वो नही मानता तो आप उससे माफी मांगे और कहे की आइंदा ऐसा कुछ नही होगा।
- माफी मांगने से कोई छोटा नही होगा, मगर आपका रिश्ता बच जाएगा यह पक्का है।
- बात करते वक़्त उसके लिए कुछ अच्छा सा गिफ्ट लेते जाए और उसकी आँखों मे आँख डालकर बात करे।
- यदि वह आपके साथ सिर्फ वक़्त गुजारने के हेतु रिश्ता रख रहा है, तो ऐसे में खुद को मजबूत बनाए और उससे दूर रहे।
- यदि वह बार बार ब्रेकअप कर रहा है तो समझ लीजिए वह आपके लायक है ही नही।
- यदि वह आपसे सच्चा प्यार करता है तो वह आपकी बात मानेगा। अगर टाइम पास है तो आप कुछ भी कर लो वह नही मानेगा।

Comments
Post a Comment